इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश सचिव ने लेबनान की राजधानी बैरूत में आतंकवादी धमाकों का ज़िम्मेदार, ज़ायोनी शासन को बताया है।हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बुधवार को कहा है कि केवल इस्राईली सरकार ही है जो मंगलवार को बैरूत में ईरानी दूतावास के सामने हुए विस्फोटों जैसी आंतकवादी कार्यवाहियों के पीछे हो सकती है।अमीर अब्दुल्लाहियान ने आतंकवादी विस्फोटों के ज़िम्मेदारों को पकड़ने पर बल देते हुए कहा कि ईरान क्षेत्र में संघर्ष के मोर्चे के समथर्न पर यथावत बल देता रहेगा ।मंगलवार को होने वाले विस्फोटों के शहीदों को श्रंदाजलि अर्पित करने के लिए लेबनान की राजधानी बैरूत में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें ईरान के विदेश सचिव अमीर अब्दुल्लाहियान, ईरानी राजदूत गज़न्फर रुकनाबादी तथा लेबनान में रूस और ब्रिटेन के राजदूतों ने भाग लिया।मंगलवार को लेबनान की राजधानी बैरूत में ईरान के दूतावास के सामने हुए दो विस्फोटों में, ईरान के सांस्कृतिक सलाहकार इब्राहीम अन्सारी सहित २३ लोग शहीद और लगभग १५० लोग घायल हो गये।
19 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 482812
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश सचिव ने लेबनान की राजधानी बैरूत में आतंकवादी धमाकों का ज़िम्मेदार, ज़ायोनी शासन को बताया है।